Latest

व्यापारियों के विरोध के बाद जीएसटी कार्यालय आरसी निरस्त करने का हुआ तैयार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति की बैठक सोमवार को स्थान कोठा पार्चा मे प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । बैठक संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता व कोठापार्चा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी ने कोरोना वैश्विक महामारी में एक साल से व्यापारियों की व्यापार चौपट है लॉकडाउन वजह से व्यापारी ठप पड़ा है। इससे ज्यादातर व्यापारी टैक्स नहीं जमा कर सके
जी एस टी कार्यालय ने व्यापारियों के फार्म को पहले अचानक एक्स पार्टी कर दिया गया फिर बिना नोटिस 18B /20B/ 21B का नोटिस भेजें फार्म के नाम आरसी काटा दिया था । व्यापारियों को आरसी काटे जाने को लेकर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर संतोष पांडेय जी से ( फोन पर वार्ता हुई) वार्ता हुई उनको अवगत कराया गया उन्होंने अपने कार्यालय की गलती स्वीकार की और कहा कि जिनको भी आरसी जारी किया हो गया है वह धारा 32 के तहत मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर उक्त कार्य वाई को निरस्त करा सकते हैं विभाग सभी व्यापारियों की पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है । डिप्टी कमिश्नर श्री संतोष पांडेय जी का व्यापारियों ने बैठक में आभार व्यक्त किया है । बैठक में नीरज केसरवानी संजय केसरवानी संजीव दुग्गल के के अग्रवाल राज शर्मा महानगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशल जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता विशाल अग्रहरी राम प्रसाद यादव ओंकारनाथ पटेल रमेश चंद केसरी अवधेश नारायण वर्मा युसूफ अंसारी राकेश गुप्ता मोनू यादव राहुल अग्रवाल इफ्तिखार अंसारी विकास अग्रहरि आरती केसरवानी धर्म प्रकाश केसरवानी कृष्ण देव आर्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button