विधान सभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस ने शुरू की समीक्षा बैठक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर दक्षिणी विधानसभा की समीक्षा बैठक वार्ड नम्बर 65 (बहादुरगंज) के बड़े दायरे में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष नफीस अनवर जी एवम संचालन शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस निशांत रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं प्रयागराज प्रभारी मकसूद खान जी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव वसीम अंसारी जी रहे ।
उक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मकसूद खान जी ने कहा कि विगत 32 सालों से गैर कांग्रेसी सरकारों ने आपस में जाति और धर्म के नाम पर बांटकर सत्ता पाई है उन्हे विकास से कोइ लेना देना नहीं था , अब जनता उनके इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी ।
इस सफल कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस तन्मय सौरभ चटर्जी जी ने कहा कि मौजूदा सरकार का विकास केवल कागज़ पर होता है और पिछली सरकारों के पास इस कोरोना महमारी के बाद बताने लायक कुछ बचा नहीं है , जानता कांग्रेस और बहन प्रियंका गांधी जी की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रही है निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में हम जीत दर्ज करेंगे। उक्त कार्यक्रम में दर्जन भर से ज्यादा लोग सपा व एआईआईएम पार्टी को छोड़कर युवा कांग्रेस में शामिल हुए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने कहा कि युवाओं का तेजी से कांग्रेस के साथ जुड़ना साफ संकेत है कि 2022 में हम इस अहंकारी और झूठ कि नीव पर टिकी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मेयर प्रत्याशी विजय मिश्रा ,जावेद उर्फी जी , इरफान फारूखी , इरशाद उल्ला ,शशांक शर्मा, हर्ष शर्मा, पुनीत श्रीवास्तव, कुबेर द्विवेदी, गुल्लू गांधी, नागेन्द्र मिश्रा, अन्नू सिंह, अजय पांडेय, शशांक द्विवेदी और कई गणमान्य कांग्रेस जन मौजूद थें।




