जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता के इशारे पर पुलिस, प्रशासन द्वारा सदस्यों एवं परिजनों पर दबाव बनाने पर रोक लगाने के लिए सपा ने ए डी जी को सौपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आगामी 3 जुलाई को होने वाले चुनाव में सत्ता के इशारे पर पुलिस एवं प्रशासन के लोंगो द्वारा जिला पंचायत सदस्यों एवं उनके परिवार के लोंगो को परेशान करने, अनावश्यक दबाव बनाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करने के मामले को रोकने के लिए सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अगुआई में सपाईयों ने ए डी जी प्रेम प्रकाश से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि सत्ता के इशारे पर पुलिस कई सदस्यों के घरों पर दबिश डाल रही है।
इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। ए डी जी प्रेम प्रकाश ने सपा नेताओं को आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए तुरंत अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देंगे उन्होने निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सर्व योगेश चन्द्र यादव, एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, नागेन्द्र पटेल, जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल, राम मिलन यादव,दूध नाथ पटेल, अनिल यादव दान बहादुर मधुर, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, राहुल यादव, अरुण कुमार,शकील अहमद आदि मौजूद रहे l




