इलाहाबाद समाचारगंगा तट सेमाघ मेला विशेषसंत समागम

रामानुज स्वामी जी के सहस्त्राब्दि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा

प्रयागराज। श्रीरामानुजसहस्राब्दिपूर्त्ति महामहोत्सव के शुभावसर के श्री रामानुज नगर प्रबंधन समिति आचार्यबाड़ा द्वारा आदि जगद्गुरु भाष्यकार श्री रामानुज स्वामी जी के सहस्त्राब्दि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन आज दिनांक 05 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को किया गया ।

शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए संगम स्नान, गंगा पूजन के पश्चान्त आचार्यबाड़ा रामानुजनगर प्रबंधन समिति के कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमे अनेक स्थानों पर भक्तो द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

इस विशाल शोभायात्रा में आदिजगद्गुरु स्वामीश्री रामानुजाचार्य जी की विशाल प्रतिमा के साथ अनेक रथ घोड़े ऊँठ के साथ अनेक प्रकार के गाजे बाजे नाम संकीर्तन एवम सुंदर जयघोष करते हुए नगर भ्रमण किया गया। एवम जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी घनश्यामाचार्य, महाराज,जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी चंद्रभूषणाचार्य , रामानुजाचार्य स्वामी रामेश्वरचार्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज स्वामी चक्रपाणि जी महाराज स्वामी चक्रपाणि जी महाराज स्वामी शालिग्राम आचार्य जी महाराज स्वामी सारंग धराचार्य जी महाराज स्वामी राजारामाचार्यआदि का सहयोग से संम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button