अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बी पी सिंह की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री मा० बहन अनुप्रिया पटेल जी के दिशा निर्देश के क्रम में मंडल मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व० वी०पी० सिंह की जयंती को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर मनाई गई।इसी क्रम में प्रयागराज गंगापार के जिला अध्यक्ष भानू प्रताप पटेल जी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सहसों गोल चौराहे पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जवाहर लाल पटेल तथा उ०प्र० आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामलखन पटेल जी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० वी०पी० सिंह जी अपने कार्यकाल में देश के दलित, शोषित एवं वंचित समाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए अपने मात्र 11 माह के प्रधानमंत्रित्व काल में देश के एक विशेष धड़े की नाराज़गी के बावजूद अपने कठोर निर्णय के आधार पर देश में मंडल कमीशन को लागू किया। जिसके बाद देश के बड़े पूंजीपतियों एवं वर्ग विशेष तथा अन्य राजनैतिक पार्टियों के विरोध के कारण स्व० वी०पी० सिंह को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। जवाहर लाल पटेल जी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० वी०पी० सिंह ने अपने जीवन में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखते हुए अपने कठोर निर्णय लेने की क्षमता के कारण इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अपना नाम दर्ज किया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच श्यामराज पटेल एवं बी०डी०गौड़, प्रदेश महासचिव बृजेश पाण्डेय, प्रदेश सचिव किसान मंच संजय पटेल दामोदर जी, के साथ-साथ जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


