Latest

मांडा पुलिस ने सीतापुर से नाबालिग बुआ और भतीजी को किया बरामद

इंस्पेक्टर मांडा के नेतृत्व में भारतगंज चौकी प्रभारी ने सीतापुर शहर से किया बरामद

मांडा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मांडा थाना क्षेत्र के रहने वाली बुआ भतीजी को मांडा पुलिस ने सीतापुर से बरामद कर लिया,बतादे की बिना बताए घर से गायब हुई नाबालिग बुआ-भतीजी को भारतगंज चौकी प्रभारी आशीष कुमार राय ने सीतापुर से बरामद कर लिया।बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी 16 वर्षीया बुआ अपनी 13 वर्षीया भतीजी के साथ घर से भारतगंज कस्बा किताब खरीदने निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। दूसरे दिन अनहोनी की आशंका को लकर परिजनों ने तहरीर देकर अपहरण कर मुकदमा दर्ज कराया । एक साथ दो किशोरियों का अपहरण दर्ज होते ही मांडा पुलिस हरकत में आ गई। काल डिटेल और सर्विलांस के सहारे नाबालिग बुआ- भतीजी को ढूंढते हुए पुलिस सीतापुर पहुंची और दोनों किशोरियों को बरामद कर थाने ले आई। मामले में इंस्पेक्टर मांडा अवन कुमार दीक्षित ने बताया की सीतापुर से बरामद हुई नाबालिग बुआ का एक दोस्त सीतापुर शहर में रहता है। दोनों की दोस्ती फोन के माध्यम से हुई थी और लगातार मोबाइल फोन पर बात करते थे। उसी दोस्त से मिलने के लिए दोनों किशोरियां बिना बताए घर से सीतापुर शहर गई थीं। जिन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया है। अगले दिन मजिस्ट्रेट के सामने हाजिर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button