VIDEO:अधिवक्ता को बदमाशों ने मारी गोली अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

इलाहाबाद। इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना इलाके में मनमोहन पार्क के पास अधिवक्ता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी अस्पताल ले जाते समय अधिवक्ता की मौत हो गई ।

गुस्साए अधिवक्ताओं ने शहर के कई जगह पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करने लगे कचहरी में अधिवक्ताओं ने 3 बसों में आग लगा दी। मामला अभी साफ नहीं हो पा रहा है कि अधिवक्ता को बदमाशों ने क्यों गोली मारी।
पूरा शहर अधिवक्ता हत्याकांड के बाद जाम लगा दिया राहगीरों से लेकर मीडिया कर्मियों तक को अधिवक्ता नहीं छोड़ रहे हैं।
मेडिकल चौराहा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल चौराहा हिंदू हॉस्टल चौराहा सिविल लाइन चौराहा मनमोहन पार्क चौराहा कचहरी जगराम चौराहा विश्वविद्यालय एरिया में जगह-जगह वकीलों ने चक्का जाम किया है।
शहर का यातायात पूरी तरीके से बाधित है मौके पर कप्तान एडीजी कई थानों की फोर्स मौजूद पुलिस के पीआरओ से भी वकीलों ने मोबाइल छीना और उनके साथ धक्का-मुक्की की।
मृतक अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव पूर्व बार अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी के जूनियर है हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि राजेश श्रीवास्तव की हत्या मुकदमे को लेकर हुई या आपसी रंजिश को।


