Latest
रवींद्र के खेल से आरसीसी फाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रवींद्र आनंद के बहुमुखी खेल (108 रन, 51 गेंद, 15 चौके, पांच छक्के एवं तीन विकेट) की बदौलत रॉयल क्रिकेट क्लब (आरसीसी) ने जय सेल्स वॉरियर्स को 34 रन से हराकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति टी-20 मास्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच में आरसीसी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन (रवींद्र आनंद 108, तिलकराज यादव 64, विवेक खत्री 36, बृजेश, नितिन व नसर एक-एक विकेट) बनाकर जय सेल्स वॉरियर्स को 19.2 ओवर में 195 रन (शबी 41, प्रतीक शर्मा 35, अनुज त्यागी 32, नितिन कुमार 27, इमरोज 24, रवींद्र आनंद व हरिकेश यादव तीन-तीन, अभिनीत केसरवानी दो विकेट) पर समेट दिया।



