Latest
गणतंत्र दिवस पर ओलमाओं ने मदरसा अनवारुल उलूम मे भारत के शान तिरंगा फहरा कर गाया राष्ट्र गान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नूरउल्ला रोड स्थित मदरसा अनवारुल उलूम मे प्रधानाचार्य व मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी ने मदरसे के अन्य उसतादों की उपस्थिति मे भारतीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे भारत की शान तिरंगे झण्डे को फहरा कर राष्ट्र गान गाते हुए झण्डे को सलामी पेश की।मदरसा शिक्षको के साथ गणतंत्र दिवस पर मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।उपप्रधानाचार्य मौलाना रज़ी हैदर के साथ मौलाना मोहम्मद अब्बास ,मौलाना जौहर अब्बास ,मौलाना मोहम्मद ताहिर ,मौलाना सग़ीर हसन खाँ ,मौलाना आज़म मेरठी ,जावेद रिज़वी करारवी ,खुशनूद रिज़वी आदि शिक्षक और मदरसा स्टाफ के सदस्य शामिल रहे।


