इविवि: पीएचडी में दाखिले के लिए होगा इंटरव्यू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पीएचडी में दाखिले के लिए अब अगली प्रक्रिया का आगाज गुरूवार से हो जाएगा। विभागों की तरफ से लेवल-1 में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब कार्यक्रम जारी होने लगे हैं।
क्रेट लेवल टू का आयोजन आनलाइन कल होगा
एक जुलाई से लेवल-2 यानी इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आफलाइन व आनलाइन दोनों विकल्प होंगे। विभाग अपने सुविधानुसार साक्षात्कार आयोजित कर सकेंगे।
गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डा. नीतू मिश्रा की ओर से जारी सूचना के अनुसार खाद्य और पोषण/प्रसार शिक्षा में क्रेट लेवल टू का आयोजन एक जुलाई को सुबह 11 बजे से आनलाइन मोड में होगा। अभ्यर्थियों को आनलाइन प्रेजेंटेशन का लिंक 30 जून यानी आज ई-मेल तथा एसएमएस पर लिंक भेज दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को डाक्टरल कार्यक्रम समिति के समक्ष आनलाइन सिनाप्सिस पावरपाइंट प्रेजेंटेशन (अधिकतम 12-15 स्लाइड बनानी है) देना होगा।
इविवि प्रशासन ने 37 विषयों में पीएचडी में दाखिले के लिए 10 मार्च को परिणाम जारी किया गया था। छह विषयों में एक भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। 31 विषयों में कुल 781 को सफलता मिली। इसी बीच आरक्षण रोस्टर पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से परिणाम विभागों को नहीं भेजे गए थे। विभागों को यूनिट मानकर आरक्षण रोस्टर लागू किए जाने का विवि की ओर से फैसला लिया गया। इसके बाद विभागों को रिजल्ट भेजा गया।




