इलाहाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता जनपद इलाहाबाद सत्र 2017-18 के तहत 27 जनवरी को राजकीय इण्टर कालेज इलाहाबाद के परिसर में जनपद के समस्त 20 विकास खण्डो के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपदीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह उप शिक्षा निदेशक सेवाये प्रथम के द्वारा किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा द्वारा स्वागत एवं कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।
बालिका शिक्षा समन्वयक योगेश तिवारी, संजय गुप्ता, विनोद मिश्र एवं अजित विक्रम सिंह, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, क्रीडा प्रभारी, समस्त वार्डेन एवं लेखाकार अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। मंच का संचालन ब्रह्म प्रकाश एवं आयशा आफाक ने किया।


