FEATURED

अग्रवाल समाज ने डॉक्टर बी बी अग्रवाल को बनाया संरक्षक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगर के प्रतिष्ठित विख्यात डॉक्टर एवं समाजसेवी डॉक्टर बृज बिहारी अग्रवाल को ,जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल की प्रबल संस्तुति पर संगठन का संरक्षक बनाया। डॉक्टर बीवी अग्रवाल जिनका, सृजन अस्पताल सिविल लाइंस में स्थित है, कोरोना महामारी में नगर वासियों का बहुत बड़ा सहारा रहा, भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं प्रत्येक वर्ष विश्व योगा दिवस को बहुत विराट रूप में आयोजित करते हैं। लालू मित्तल ने डॉक्टर साहब को संगठन संरक्षक ही नहीं, संगठन का अभिभावक और मार्गदर्शक भी बताया तथा इनके मनोनयन को से पूरे अग्रवाल समाज में एक नई ऊर्जा और खुशी हर्ष का संचार हो रहा है।पूर्व में भी डॉक्टर साहब ने अग्रसेन जयंती के संयोजक रहे हैं एवं अग्रसेन जागृति सेवा संस्थान मजबूत स्तंभ हैं। डॉक्टर साहब को बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रमुख रूप से आर सी अग्रवाल श्याम जी अग्रवाल, महेंद्र गोयल ,केके अग्रवाल मुन्ना भैया ,प्रमोद बंसल ,कुसुम बंसल ,सुमन बंसल महिला जिला प्रभारी श्वेता मित्तल, सुमन अग्रवाल, अचल अग्रवाल ,गोपाल चंदूका, मोहन चंदूका, क्रिश्चन चंदूका, डीके अग्रवाल, दीपक अग्रवाल लड्डू, लता अग्रवाल ,अग्रवाल अनूप आदि बहुत लोगों ने ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी।

Related Articles

Back to top button