डीएम ने किया कॉरिडोर का निरीक्षण नगरपालिका,विद्युत विभाग व PWD को चेतावनी

( सुमित पांडेय )विन्ध्याचल,मीरजापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। विन्ध्य कॉरिडोर के निरीक्षण को पहुँचे।जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्य में सुस्ती को लेकर नाराजगी व्यक्त की । भ्रमण के दौरान कोतवाली मार्ग पर शेष मलबे व नालियों के बहते गन्दे पानी इत्यादि को देखकर पीडब्ल्यूडी व नगरपालिका ईओ को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों में पुरानी सड़क स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए । ईओ नगरपालिका को निर्देश देते हुए टूटे फूटे पेयजल की पाइप व गन्दे नालियों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराए । बिजली विभाग के एसडीओ को कहा कि पुरानी व्हीआईपी पर दो विद्युत पोल जिसमे एक जर्जर है । तथा एक मार्ग में अवरोधक उतपन्न कर रहा है दोनों को आगामी दो दिवस में हटाए । इस दौरान नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह , एक्सियन पीडब्ल्यूडी , जेई पीडब्ल्यूडी प्रवीण चौहान , एसडीओ विद्युत विभाग इत्यादि लोग मौजूद रहे ।




