Latest
गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद उदिशा की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद उदिशा की एडिटर डॉक्टर वर्तिका श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सक दिवस पर क्लब की अध्यक्ष मोनिका जायसवाल, सचिव सारिका अग्रवाल राठौर, शालिनी अस्थाना, डॉ. अमृता अग्रहरी और क्लब के अन्य सदस्य के सहयोग से कीडगंज नगरीय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारीकर बस्ती कीडगंज, जूही कॉलोनी, तुलसियानी स्क्वायर अपार्टमेंट एवं डॉ. संजय अस्थाना के निवास पर निर्धन गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां दी गईं। इसके अलावा उन्हें केला, अंगूर, सेब, संतरा आदि फल वितरित किया गया।




