सुपारी देकर करवाई किशोर युवक की हत्या चार आरोपी गिरफ्तार

घूरपुर प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सुपारी देकर हत्या कराने मामले की घटना में गंभीरता से लगी घुरपर थाने की पुलिस ने आज चार वाँछित आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पकडे गये आरोपी में थाना इलाके के ग्राम पंवर सुख्खू का पूरा निवासी मौजी, राकेश कुमार,चंचल बिन्दऔर राजेश बिन्द शामिल हैं.पुलिस ने कब्जे से हत्या में प्रयुक्त नायलॉन रस्सी गमछा 20300 रूपये आदि बरामद किया गया है। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित द्वारा घूरपुर थाना क्षेत्र में घटना को गंभीरता से लेने तथा संलिप्त आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु जारी आदेश पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मुखबीर की सूचना पर मय पुलिस फोर्स टीम के साथ मिलकर 28 जून 21 को थाना पर पंजीकृत मुकंदमा 243/21में मृतक गोलू की बरामद हुए शव की घटना में शामिल चार लोगो के गिरफ्तार कर लिया पूछ तांछ में आरोपी ने हत्या के पीछे जमींनी विवाद में अपमान का बदला लेने को लेकर पच्चास हजार रूपये की सुपारी देने के बात कबूल की है।




