Latest

महंत बजरंग मुनि उदासीन पर हो रहे हमलों के बावजूद शासन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है- फलाहारी बाबा

झूसी प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फलाहारी बाबा प्रतिष्ठान पूरी झूसी ने हमारे संवाददाता को बताया बजरंग मुनि उदासीन के ऊपर हो रहे हमले के ऊपर उन्होंने कहा बड़े दुख से साथ यह कहना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में एक सन्यासी योगी जो की स्वयं भी बहुत बड़े मठ के पीठाधीश्वर महंत है। उनके शासनकाल में उनके स्वयं के मुख्यमंत्री रहते हुए भी सीतापुर स्थित खैराबाद, कमाल सरायं में श्री लक्ष्मणदास उदासीन आश्रम के प्रबन्धक महंत बजरंगमुनि उदासीन जी महाराज के उपर कई बार मुस्लिम संप्रदाय के जेहादियों मुस्लिमों द्वारा जानलेवा हमला हुआ। जिसका फोटो, विडियो साक्ष्य हैं। इतना सब कुछ होने पर भी शासन प्रशासन मुक एवं सिथिल बना पड़ा हैं। कुछ अनहोनी होने का इन्तजार कर रहा हैं इस अत्यन्त दुःखद घटना की घोर निन्दा करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आग्रह करते हैं की इस दुःखद घटना का संज्ञान ले और आरोपित दोषीयो के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का आदेश दें । साथ ही तत्काल महंत बजरंगमुनि उदासीन जी के जान माल और आश्रम की रक्षा सुरक्षा हेतु प्रर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कार्रवाई कर हिन्दू धर्म के साधु सन्यासी, संत महंतो के मन्दिर आश्रम व उनके खुद के जान प्राण की रक्षा करें।

Related Articles

Back to top button