Latest

शब्दों का उच्चारण सुधारने को बन रहा मॉड्यूल

 

एससीईआरटी के आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान को मिला जिम्मा

अंग्रेजी माध्यम के 14,000 परिषदीय प्राथमिक स्कूल चिन्हित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से संचालित परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के गणित और विज्ञान का उच्चारण भी सुधारने के प्रयास शुरू हो गए है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के अधीन आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआई) एलनगंज कक्षा 1 से 5 तक में पढ़ाई जाने वाली गणित और ईवीएस में उच्चारण की त्रुटियां दूर करने के लिए मॉड्यूल तैयार कर रहा है।
अंग्रेजी भाषा के सटीक उच्चारण का मॉड्यूल पहले ही बन चुका है। पिछले पांच सालों में पूरे प्रदेश के लगभग 14,000 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी माध्यम के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें अंग्रेजी के अलावा गणित और ईवीएस अध्यापन के दौरान उच्चारण की त्रुटियां सामने आ रही है। इन्हें दूर करने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है।
दरअसल, गणित और ईवीएस में अंग्रेजी के कई शब्द का उच्चारण कई दफा पढ़े-लिखे लोग भी गलत करते हैं। सबट्रैक्ट (घटाने) को लोग सब्सट्रैक्ट, कॉस्ट को कास्ट, इमरजेंसी को एमरजेंसी, अवेल्बल को अवेलेबल और डेटा को डाटा बोलते हैं। ऐसे ही तमाम शब्द हैं जिनका लोग अक्सर गलत उच्चारण करते हैं।
डॉ. स्कंद शुक्ल (प्राचार्य आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान) ने कहा, गणित और ईवीएस विषय के कई शब्दों का अंग्रेजी उच्चारण में लोग अक्सर त्रुटियां करते हैं। हमारे परिषदीय स्कूल के बच्चे ऐसा न करें और उनका उच्चारण ठीक हो इसके लिए मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। सभी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संबंधित शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button