प्रदेश

कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को वरदान केयर सेन्टर झूसी में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सम्मानित किया गया।
लायन्स क्लब अनुभव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. प्रमेश श्रीवास्तव, डॉ. एसके नितिन एवं डॉ. राकेश कुमार पासवान एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की पूर्व रीजन चेपरपरसन मधुबाला श्रीवास्तव, वरिष्ट सदस्य पीसी श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवाजव, स्मिता श्रीवास्तव, प्रहर्ष सैराहा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वर्तिका श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन ईशा सैराहा ने किया।

Related Articles

Back to top button