बाल दिवस की पूर्व संध्या पर सपा नेताओं ने विकास प्राधिकरण समिति के समक्ष रखी पार्क साैंदर्यीकरण की मांग

प्रयागराज। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर सपा नेताओं ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भानु चंद्र गोस्वामी से मिलकर बालसान चौराहे के पास पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा को साफ – सुथरा कराने की मांग की है। ज्ञात हो कि चौराहे के साैंदर्यीकरण को लेकर पार्क में तोड फोड की गई है। पार्क के अंदर पहले से स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है । श्री नेहरू की कल जयन्ती है । पार्क में नई जगह लगाई गई प्रतिमा में अभी तक पर्दा किया गया है।
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, अधिवक्ता संतलाल वर्मा सहित अन्य सपा नेताओं ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भानु चंद्र गोस्वामी से मिलकर बालसान चौराहे पर स्थित पार्क की चौड़ाई बढ़ाने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है । सपा नेताओं ने एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ों के काट दिए जाने से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव की शिकायत भी की, जिस पर गोस्वामी ने पार्क के अंदर शीघ्र ही नए पेड़ों को रोपे जाने तथा चौराहे को और अधिक सुंदर बनाए जाने का आश्वासन दिया l मौके परकुल भास्कर डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, अशोक सिंह पटेल युवराज, अखिलेश गुप्ता , विनय पटेल, अजीत विधायक, गुड्डू यादव, दिनेश यादव, आदि नेतागण की उपस्थिति रही l


