प्रदेश

समाजवादी कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निदंनीय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज प्रयागराज पुलिस ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजवादी कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निदंनीय है।

जो भारतीय जनता पार्टी के लिए जश्न का विषय है । वह जनतंत्र के मानने वालों के लिए मातम का दिन है । जिस तरह से सरेआम बर्बरता पूर्वक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनतंत्र की हत्या की है।

जिस तरह समाजवादी कार्यकर्ताओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनको प्रताड़ित किया है । उनके ऊपर लाठियां बरसाई हैं। जनता सब देख रही है यह जीत का बुलबुला आगे आने वाले 6 महीनों मे न सिर्फ फूट जाएगा बल्कि भारतीय जनता पार्टी का ज़मीनी हकीकत से भी सामना हो जायेगा।

आश्चर्यजनक बात है जो भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में बुरी तरह हार गई। वही जिला पंचायत अध्यक्ष जीतना चाहते हैं । किसी भी तरह सत्ता के दुरपयोग से। यह जनतंत्र की सिर्फ हत्या ही नहीं उसका खुलेआम मजाक भी है।

Related Articles

Back to top button