विजय कुमार की ‘मैं तेरा लाडला’ का नया पोस्टर हुआ जारी, हॉट अंदाज में दिखीं भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी

( अनुराग शुक्ला ) मुंबई (अनुराग दर्शन समाचार )। युवा अभिनेता विजय कुमार की नई फिल्म ‘ मैं तेरा लाडला ‘ का एक और नया पोस्टर रिलीज हुआ है। नए पोस्टर में आपको विजय कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी रोमांस करते नज़र आ रही हैं । हालांकि उनकी अपनी हीरोइन मणि भट्टाचार्या भी पोस्टर पर इश्क़ फरमाते दिखाई दे रही हैं । फ़िल्म के विलेन संजय पांडेय काले चश्मे में बिल्कुल हीरो लग रहे है। मै तेरा लाडला के इस पोस्टर में आप काशी के घाटों के खूबसूरत नज़ारे को भी देख सकते हैं । फिलहाल फ़िल्म की अगर बात करें तो ‘मैं तेरे लाडला ‘एक इमोशनल पारिवारिक स्टोरी है जिसमें एक बेटा अपनी मां के लिए दुनिया से टकरा जाता है । फ़िल्म में पलंगिया फेम अभिनेत्रि मणि भट्टाचार्य विजय कुमार की प्रेमिका की भूमिका में हैं । विजय कुमार ने सोशल मीडिया में नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘ आप तमाम चाहने वालों के लिये मैं तेरा लाडला का एक और ताज़ा पोस्टर शेयर कर रहा हूँ , उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा ‘ । 4 स्क्वायर एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनी फ़िल्म मैं तेरा लाडला को अजय कुमार ने निर्देशित किया है जो कि पवन सिंह और मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों को पर्दे पर दिखा चुके हैं। फिलहाल फ़िल्म की पोस्ट प्रोड्क्टशन मुंबई के मशहूर स्टूडियो में चल रही है । मेकर्स ने बताया कि जल्द ही डबिंग शुरू की जाएगी । वहीं विजय कुमार ने सम्पर्क करने पर बताया कि मैं तेरा लाडला के बाद उनकी एक और फ़िल्म शूट पर जाने वाली है जिसका नाम ‘ज़िंदगी प्यार का गीत है ‘ रखा गया है। इस फ़िल्म की मुहूर्त जल्द मुंबई में धूमधाम से किया जाएगा ।



