Latest

महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वेणी माधव मंडल के तत्वधान में वृक्षारोपण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनसंघ के संस्थापक डॉ•श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस 23 जून से उनके जन्मदिन 6 जुलाई तक पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे प्रदेश में ‘वृक्षारोपण जन आन्दोलन’ के तहत प्रदेश में 25 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा तय किया गया है । इसी कड़ी में प्रयागराज महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वेणी माधव मंडल के तत्वधान में वृक्षारोपण किया व उपस्थित लोगों से अपील कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है । पौधे को अपने पुत्र की देखभाल करे ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भरत निषाद जी, नामित पार्षद राजेश कुमार निषाद जी, पार्षद सुनीता श्रीवास्तव जी, मंडल महामंत्री आशुतोष पालीवाल जी, महानगर सह-कोषाध्यक्ष सुभाष वैश्य जी, मण्डल उपाध्यक्ष अतुल जैन जी, राजेश पाठक जी, अरुण श्रीवास्तव जी, विकास केसरवानी जी, अशोक कनौजिया जी सेक्टर संयोजक, दिलीप निषाद जी, महेंद्र चौधरी जी, रवि गुप्ता जी, रवि केसरवानी जी, विक्रम निषाद जी, के के पाठक जी, राजू श्रीवास्तव जी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button