प्रभु दर्शन को व्याकुल भक्त: सोमवार को फिर शुरू होगा भगवान की आराधना का सिलसिला

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। पुजारियों ने मंदिर परिसर की सफाई की। संगम के समीप बंधवा के बड़े हनुमान मंदिर में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वामी आनंद गिरि ने पुजारियों के साथ मंदिर परिसर की सफाई की। फर्श, दीवारों, ग्रिल, मंदिर के मुख्य गेट तक को हाथ मशीन से सैनिटाइज किया। पुजारी इस दौरान एक दूसरे से फासला बनाए रहे।
स्वामी आनंद गिरि ने कहा
स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर परिसर में फर्श पर गोले बनाए गए हैं। श्रद्धालु उसी गोले से होते हुए एक-एक कर आगे बढ़ेंगे। मंदिर खुलने पर बाहर से लाए गए प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि पुजारियों के साथ अन्य भक्तों की सुरक्षा भी जरूरी है। पुजारियों के लिए अच्छी गुणवत्ता के ग्लब्स की व्यवस्था की गई है। मंदिर खुलने पर प्रत्येक दिन तीन बार सैनिटाइज किया जाएगा। बताया कि दोनों गेट पर कैनोपी लगाई जा रही है। इसमें प्रेशर पाइप लगी होगी, जिससे श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया जा सके।
शक्तिपीठ मंदिरों में हो रही है तैयारी
वहि शक्तिपीठों मैं विश्व प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध शक्ति पीठ प्रयागराज की भूमि में माता आलोप शंकरी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है ।
कोविड-19 की वजह से काफी लंबे अरसे से मंदिर बंद है। सिर्फ गर्भगृह में पुजारी ही विधि विधान से पूजा करते हैं । अन्य श्रद्धालुओं का आना इतने लंबे समय से वर्जित रहा। मंदिर के प्रबंधक श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सेक्रेटरी श्री महंत रामेश्वर गिरी जी यमुना पुरी जी की उपस्थिति में नगर निगम के जोनल अधिकारी संजय ममगाई की अगुवाई में नगर निगम की टीम आज मंदिर में मंदिर के आसपास पूरे इलाके में सेनीटाइज किया गया।
इसके लिए नगर निगम का बहुत-बहुत धन्यवाद। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क लगाना अनिवार्य है। एक दूसरे से दूरी के लिए मंदिर में निशान बनाए गए हैं अपने निर्धारित जगह पर खड़े होकर सहयोग करें। भगवती आदिशक्ति इस महामारी से जल्दी से जल्दी पूरे विश्व को मुक्त करें।


