FEATUREDLatestLatestअतीतइलाहाबाद समाचारदेश

बच्चा यादव के हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले सपा नेता

कटरा निवासी बच्चा यादव के हत्यारे की गिरफ्तारी और परिजनों के जान माल की सुरक्षा हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले सपा नेता

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा निवासी विध्यन उर्फ नान बच्चा यादव की हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार न करने, उल्टे परिजनों को मिल रही धमकी को लेकर सपा एम एल सी बासुदेव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रत्यासी श्री पंधारी यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन के नेतृत्व में दर्जनों सपा नेता आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अतुल शर्मा से मिले । सपा नेताओं ने हत्यारों की तलाश में तेजी लाने और परिजनों के सुरक्षा की मांग की है ।


सपा नेताओं ने पूर्व सभासद कल्लू यादव, एवं दरागंज निवासी सौरभ यादव के ऊपर कथित रूप से फर्जी तरीके से गुंडा एक्ट की कार्रवाई को रोके जाने की भी मांग की है l
श्री पंधारी यादव ने कहा कि जनपद में रोजाना हत्या, लूट की घटना के बाद मौके से अभियुक्त फरार हो जा रहे हैं l अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है l इस पर तत्काल लगाम लगायी जाय नेता द्वय पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे और सोराव क्षेत्र के एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी योगेश यादव की हत्या के बाद परिजनों से मिले और उन्हे ढाढस बंधाया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में सर्व श्री बासुदेव यादव, पंधारी यादव, इफ्तिखार हुसैन, रवींद्र यादव एडवोकेट, दानबहादुर सिंह मधुर,आर. एन. यादव, संतलाल वर्मा, लालू यादव, त्रिभुवन यादव, लालजी यादव आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button