Latest
मनोज गुप्ता को भजन गायन हेतु आमंत्रित किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के अंतर्गत जिला प्रशासन वाराणसी ,संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ,धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित भजन संध्या जो कि 12 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 21 दिसंबर तक चलेगी l उक्त आयोजन में प्रयागराज के ख्यातिलब्ध गायक एवं रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज में संगीताचार्य के पद पर कार्यरत मनोज गुप्ता को भी भजन गायन हेतु आमंत्रित किया गया है l उनकी प्रस्तुति 18 दिसंबर को राजेंद्र प्रसाद घाट वाराणसी में संपन्न होगी l
प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे एवं विद्यालय परिवार ने मनोज गुप्ता को उस गरिमामय आयोजन में आमंत्रण हेतु प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्कृति विभाग एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया l




