Latestप्रदेश

Breaking: बांदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 लोगों की मौत, कई झुलसे

बांदा। बांदा के बिसांदा इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोगों के अभी भी फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बिसंडा इलाके में गुरुवार रात पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। 5 लोगों के अभी भी फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल कर्मचारी राहत कार्य में जुटे हैं।

कोर्रही गांव के नफीस खान की बिसंडा के देवीनगर में पटाखा फैक्ट्री थी। रात में फैक्ट्री में आग लग गई। इसके बाद कई धमाके हुए और पूरी फैक्ट्री आग की लपटों से घिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो तेज धमाके होने से भवन ढह गया। पटाखों के साथ सिलेंडर फटने की भी आशंका है।इसे भी पढ़ें  मध्यप्रदेश की राजनीति में वशंवाद की नई खैप तैयार

पुलिस और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य जारी है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी भी मंगवाई गई है। घटना की वजह पर अभी कोई ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा है।

विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button