Latest

माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर परिसर में स्थित अन्य मन्दिरों की स्थिति से अवगत हुए जिलाधिकारी

( सुमित पांडेय ) विन्ध्याचल,मीरजापुर (अनुराग दर्शन समाचार ) । विन्ध्य कॉरिडोर योजना के अंतर्गत माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों को विस्थापित करने के संदर्भ में रविवार को जनपद के आलाधिकारियों के साथ पर्यटन मंत्री नीलकण्ठ तिवारी ने गहन चर्चा की थी । इसी व्यवस्था को मूर्तरूप कैसे दिया जाय । इसी के मद्देनज़र जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर पहुँचे । मन्दिर पहुँचकर उन्होंने मन्दिर पर स्थित समस्त अन्य मंदिरों का निरीक्षण किया । कुछ मन्दिरों पर जेई पीडब्ल्यूडी प्रवीण चौहान और नायब तहसीलदार चुनार नटवर सिंह से नापी भी कराई । काफी देर तक इस बिंदु पर नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह के साथ विचार विमर्श भी किया ।

Related Articles

Back to top button