स्वर्गीय हरिहर प्रसाद दुबे को श्रद्धांजलि,19 को आएगी अस्थि कलश यात्रा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विश्व हिंदू परिषद के फाउंडर मेंबर पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा मनोज दुबे के बड़े भ्राता, प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय के ममेरे भाई को आज प्रयागराज सेवा समिति के द्वारा दारागंज में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सर्वप्रथम भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पाण्डेय ने श्री हरिहर प्रसाद दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संस्था के मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख मार्गदर्शक थे ।
और संगम विश्व धरोहर महा अभियान को सदैव बल देने वाले महान आत्मा को नमन है। उनके ना रहने से संस्था को सदैव उनकी कमी महसूस होगी।
भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्रा, प्रयागराज सेवा समिति के केसी पाण्डेय अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति के अध्यक्ष पंडित भक्तराज पाण्डेय शक्ति राज पांडे योगराज शास्त्री पुष्पराज पाण्डेय अनुपमा पाण्डेय पुष्पा पाण्डेय विष्णु दयाल श्रीवास्तव ,प्रभु राज पाण्डेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव आदि के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस दुख की घड़ी में ईश्वर से परिवार को साहस प्रदान करने की कामना की गई। अध्यक्ष धर्मराज पाण्डेय ने बताया कि विगत दिवस लखनऊ में उनका निधन हो गया था। 19 तारीख को उनके पैतृक निवास प्रयागराज मुंडेरा में अस्थि कलश यात्रा आएगी।




