Latest
580 एई की तैनाती को भेजी संस्तुति
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सहायक अभियंता (एई) के 580 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की फाइल लोक सेवा आयोग ने शासन को भेजते हुए तैनाती की संस्तुति की है। कोविड के कारण आयोग में कामकाज प्रभावित रहा जिसकी वजह से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति से संबंधित फाइलें आयोग में अटकीं हुईं थी। सहायक अभियंता भर्ती का विज्ञापन एक दिसंबर 2019 को जारी किया गया था। जिसके लिए 137605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसकी लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई और पांच फरवरी को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। 22 फरवरी से पांच मार्च तक इंटरव्यू हुआ और 26 मार्च अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया था। हालांकि आयोग से संस्तुति नहीं भेजे जाने के कारण ये अभ्यर्थी पिछले तीन महीने से तैनाती के इंतजार में थे।




