प्रदेश

योगिराज श्री देवरहा बाबाजी महाराज की 31वीं पुण्य तिथि पर हुआ भव्य भंडारा

सैकड़ों भक्तों ने पाया प्रसाद

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीसद्गुरुदेव भगवान योगिराज श्री देवरहाबाबा बाबाजी महाराज की 31 वीं पुण्य तिथि पर बंधवा स्थित देवराहा बाबा आश्रम में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा की देखरेख आश्रम के ज्योतिष आचार्य श्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया । भंडारा में आए ब्राह्मणों को परिधान प्रसाद व फल वितरित किया गया ।भंडारे में आए संत महात्माओं को प्रसाद ग्रहण कराने के पश्चात दक्षिणा भी दी गई । भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया और योगी राज श्री देवराहा बाबा का प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button