डॉक्टर मुखर्जी राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे

उप श्रम आयुक्त कार्यालय में वर्चुअल तरीके से मनाई गई डॉक्टर मुखर्जी की जयंती
( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती पर उप श्रम आयुक्त कार्यालय मैं एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कर डॉक्टर मुखर्जी को याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात अतिथियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। बताया गया कि अंग्रेजों के शासन काल में 1901 में जन्मे डॉक्टर मुखर्जी प्रखर रूप से राष्ट्र की एकता व अखंडता पर बल देते थे। वह प्रख्यात शिक्षाविदों, महान चिंतक और भारतीय राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने राष्ट्र में एक ध्वज के नीचे एक विधान की वकालत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील धराला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद, विशिष्ट अतिथि अपर श्रम आयुक्त फैसल आफताब, विष्णु देव पांडे और गौतम गिरी आदि वक्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उप श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में राज्य के सभी क्षेत्रों के उप श्रम आयुक्त प्रयागराज क्षेत्र के सहायक श्रम आयुक्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी और उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के सदस्य भी शामिल रहे।



