Latest

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने एबादुर , विनोद को जिले की कमान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस के नेताओं ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी अपनी सांगठनिक मजबूती के लिए सभी इकाईयों को मजबूत कर रही है। ब्रस्पतिवार को यूपी कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन अजय सिंह ने शहर के दो शिक्षक नेताओं नियुक्ति की। अटाला स्थित मजीदीया इस्लामिया इण्टर कालेज में कार्यकारी प्रधानाचार्य एबादुर रहमान को कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव और ईश्वर शरण इण्टर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ०विनोद कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया। एबादुर और विनोद की नियुक्ति पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष ने उनको बधाई दी। शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन अजय सिंह ने बताया कि एबादुर और विनोद की सक्रियता व पार्टी के प्रति समर्पण के आधार पर उनको पदाधिकारी बनाया गया। शिक्षकों की हक लड़ाई लड़ने में कांग्रेस तन्मयता से समर्पित है। बधाई देने वालो में जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, सिब्बतैन बब्लू, दीपचंद्र शर्मा, शकील अहमद, विवेक पाण्डेय, मो०हसीन, नफीस कुरैशी समेत आदि लोग।

Related Articles

Back to top button