Latest

बिना जाने गूगल पर ना करें मजाक वरना भुगतना पड़ेगी जेल

इस चीज के बारे में सर्च करने पर हो सकती है जेल

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कहीं आप गूगल पर कुछ ढूंढ तो नहीं रहे हैं। यदि ढूंढ रहे हैं। तो सावधान हो जाइए । कुछ लोग मस्ती में भी बम बनाने का तरीका कभी भी Google पर सर्च न करें, क्योंकि ऐसा करने पर आपको जेल हो सकती है। इसके अलावा इससे जुड़ी अन्य चीजों के बारे में सर्च करने पर भी आपको जेल हो सकती है। इन चीजों के बारे में सर्च करने पर आपका आईपी एड्रेस सीधे सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच जाता है. ऐसा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं और आपको जेल भी हो सकती है।

*Google से बीमारी के लिए दवाई पूछना पड़ सकता है भारी*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आजकल हर किसी को घर का डॉक्टर बनने की जल्दी होती है, जब कुछ हो जाता है तो लोग Google करके उस बीमारी की दवा या इलाज खोजते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गूगल पर इस तरह की जानकारी मिलने से आपकी जान को भी खतरा हो सकता है क्योंकि यहां आपको प्रामाणिक जानकारी नहीं मिलेगी और फिर अगर आप इस सर्च इंजन पर दिए गए टिप्स के मुताबिक इलाज शुरू करते हैं तो आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए अगर आपको कोई बीमारी है तो डॉक्टर से मिलें, Google से नहीं।

*कस्टमर केयर के लिए गूगल सही जगह नहीं*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना महामारी के इस दौर में डिजिटल पेमेंट में काफी तेजी आई है और इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं. साइबर फ्रॉड करने के लिए ठग अलग-अलग तरीके से आते रहते हैं और इसमें सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है कस्टमर केयर ऑफिसर बनकर ठगी करना। ऐसे में ये ठग बैंकों के गलत कस्टमर केयर नंबर Google पर डाल देते हैं और इसकी मदद से लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं. इसलिए कभी भी गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च न करें। अगर आप किसी बैंक या अन्य पेमेंट सर्विस का कस्टमर केयर नंबर चाहते हैं तो उसकी वेबसाइट या ऐप के जरिए चेक करें।

Related Articles

Back to top button