Latest

पीजीएटी व आईपीएस कोर्सेज की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा सम्पन्न: बारह विषयों के लिए 746 दावेदार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में पीजीएटी-पार्ट 2 और आईपीएस के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार को ऑनलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 12 विषयों के लिए 915 अभ्यर्थियों में 746 ने परीक्षा दी। यानी 81.53 फीसदी ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। वहीं, 168 ने परीक्षा छोड़ दी।

प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि पहली पाली में एप्लाइड जियोग्राफी (अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस), एमएससी एग्रीकल्चर साइंस, एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस, एमए इन मॉस कम्युनिकेशन, मास्टर ऑफ आर्ट (एमएफए) और एमएससी इन टेक्सटाइल में दाखिले के लिए परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 380 अभ्यर्थियों में कुल 291 यानी 76.58 फीसदी ने हिस्सा लिया। जबकि, 88 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में छह विषयों (एमएससी इन एग्रीकल्चर साइंस, एमपीएड, एमएससी इन इनवायरमेंटल साइंस, एमएससी इन डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी, एमएससी इन मैटेरियल साइंस और मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज) की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 535 अभ्यर्थियों में कुल 455 यानी 85.05 फीसदी ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जबकि, 80 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। रविवार को भी प्रोफेशनल और पीजीएटी में दाखिले को ऑनलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button