निर्देशक संदीप मिश्रा नेता जी के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फ़िल्म “बलमुआ नदिया पार के

(अनुराग शुक्ला )लखीमपुर (अनुराग दर्शन समाचार )। धर्मेंद्र सिने आर्ट्स एवं आईरिस फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘बलमुआ नदिया के पार ‘ की शूटिंग शहर के खूबसूरत लोकेशन पर फ़िल्म के तमाम कलाकारों के जोरों से शूटिंग हो रही है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका दबंग भोजपुरिया अभिनेता संग्राम सिंह पटेल व आयज खान नज़र आयेंगे। आपको बता दें कि अब तक लग्ज़री लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर ये कलाकार पहली बार एक गरीब ऑटो रिक्शा ड्राइवर का किरदार निभा रहा है । फ़िल्म में अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर संग्राम के लव इंटरेस्ट की भूमिका में हैं जिनकी ये पहली भोजपुरी फ़िल्म है । और एक तरफ काजल पाण्डेय अयाज खान के साथ रोमांस करते नजर आयेगी। निर्देशक संदीप मिश्रा नेताजी ने बताया कि हमने सबसे पहले गाने की शूट का प्लान बनाया था क्योंकि ये लोकेशन प्राकृतिक सुंदरता को अपने अंदर समेटे है । यहां फ़िल्म के कुछ खास सीन्स को भी शूट किया जाएगा । ‘बलमुआ नदिया पार के ‘ बनाने वाली निर्माता जोड़ी धर्मेंद्र तिवारी और नौशाद अली राहत ने फ़िल्म के बारे में बताया कि हम लोगों की कोशिश है एक साफ सुथरी फ़िल्म दर्शकों के बीच लाने की है, जिसमे एंटरटेनमेंट का पूरा डोज हो लेकिन अश्लीलता का दूर -दूर तक नामो निशान न हो । फ़िल्म के हीरो संग्राम सिंह पटेल ने मीडिया बंधुओं को अपने किरदार के बारे में बताते हुए बताया कि “इस फ़िल्म में सबसे खास बात इसका किरादर है जो कि मुझे दिल तक छू गया , ऑटो ड्राइवर बनना, एक आम मेहनत कश आदमी को परदे पर उतारना मेरे लिए भी एक चुनौती सी है “. फ़िल्म ने नौशाद अली का सुकुन भरा संगीत आपको सुनने को मिलेगा । संगीत की दुनिया मे नौशाद अली राहत का नाम किसी से छुपा नहीं है। अब फ़िल्म निर्माण की दुनिया में ये जोड़ी एक के बाद एक कई धमाल करने के मूड में है । डी0 ओ0 पी0 अमिताभ चन्द्रा है कथा- पठकथा नौशाद खान व राजा ठाकुर का है गीत नौशाद खान है। कार्यकारी निर्माता हाशिम खान है मुख्य कलाकार दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल ,आयज खान , प्रतिष्ठा ठाकुर, काजल पाण्डेय, अनूप अरोड़ा, अभय राज,प्रतिभा शाहू, ,मनोज अर्पण ,चेतन , सरिता रॉय,शोभा मिश्रा, सोनू ,राजवीर,अन्य कलाकार नज़र आयेंगे।


