Latestप्रदेश

युवक की गला रेतकर हत्या, झाडियों में मिली लाश

कानपुरः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कानपुर का है। यहां 30 वर्षीय युवक को चाकु से गोदकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया।

मामला बिल्हौर थाना अंतरगर्त उत्तरीपुरा का है। यहां एक युवक की चाकु से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या की खबर सुनते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक की पहचान उत्तरीपुरा निवासी पुती के नाम से हुई है।

एसपी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि झाड़ियों में लाश पड़ी हुई मिली है। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button