Latest

संगम क्षेत्र में गुन्डो का बोल बाला, गरीब महिला पटरी दुकानदार की दुकान में लगाई आग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज किरण देवी पत्नी राजू निषाद निवासनी दारागंज कच्ची सड़क सिंदूर बिंदी चूड़ी प्रसाद की दुकान संगम छेत्र में लगाती है। कल रात 8,30 बजे जब किरण दुकान बन्द कर के घर पंहुंची। थोड़ी देर में खबर मिली उसकी दुकान में आग लग गई। भाग कर जाने पर सारा समान जल कर राख हो गया ।संगम चौकी पर फरियाद लेकर गई कोई सुनवाई नहीं हुई।
आजाद स्ट्रीट वेन्डर युनियन के प्रदेश महामन्त्री रवि शंकर द्विवेदी को संगम छेत्र की उपाध्यक्ष रेखा ने सूचना दी युनियन के पदाधिकारी वकील मिलकर दोषीयों को सजा व गरीब को मुआवजा दिलाने को जिलाधिकारी से मुलाकात की और न्याय की फरियाद की।

Related Articles

Back to top button