Latest
असिस्टेंट प्रोफेसर की पूर्व प्रेमिका का इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे हंगामा, मांगा गया स्पष्टीकरण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर विक्रम की पूर्व प्रेमिका ने फिर इविवि पहुंचकर हंगामा किया। कुलपति कार्यालय और रजिस्ट्रार के दफ्तर में हंगामे के बाद विभाग में भी पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया।
इविवि में चर्चा में बना हुआ है ये मामला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल ने नोटिस भेजकर 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। साथ ही महिला शिकायत प्रकोष्ठ (सी-कैश) की चेयरपर्सन प्रोफेसर चंदा देवी ने भी नोटिस जारी किया है। यह मामला विश्वविद्यालय में चर्चा में बना रहा। इस महिला ने कुछ समय पहले भी विश्वविद्यालय आकर इसी तरह से बखेड़ा किया था साथ ही मीडिया में भी बयानबाजी की थी जिसकी वजह से वह मामला सुर्खियों में आ गया था।



