व्यापारियों ने मनाया प्रदेश के कद्दावर व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का 77 वां जन्मदिवस

( विनय मिश्रा ).प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारीलाल कंछल का 77 वां जन्मदिवस शुक्रवार को प्रयागराज के व्यापारियों ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ चौक स्थित कार्यालय में केक काटकर व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कादिर भाई ने केक काटकर व मिष्ठान खिलाकर पधाधिकारियो व व्यापारिओ का मुँह मीठा कराते हुए कंछल के दीर्घायु व यस्शवी होने की ईश्वर कामना से की। जिलाध्यक्ष कादिर भाई कहा कि कंछल जी की नीतियों पर चलते हुए व्यापारियो के सदैव हितकारी व उनके सुख दुख में सहभागी रहेगा । बधाई देने वालों में मो० कादिर , सुहैल अहमद , सुशील खरबंदा , राणा चावला , अरूण केसरवानी , शिवशंकर सिंह , नरेन्द्र खेड़ा मान्टू , हिमांशु निक्की केसरवानी , पार्षद अखिलेश सिंह , धनजंय सिंह , दिलजीत सिंह बंटी , गुरू चरण अरोड़ा चन्नी , फय्याज अहमद , सुरेश गुप्ता , शानू यादव , महमूद खान , मो० आमिर , मो० मोइन , आरिज खान , मो० मुजीब अहमद , मजहर , विकास वर्मा , अमित साहू ,गुलरेज हैदर , अरशद समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कंछल जी दीर्घायु होने कामना की ।



