हिंदू समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती धर्मांतरण एवं लव जिहाद-गजेंद्र जी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिन आज मातृशक्ति को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी ने कहा कि यह प्रशिक्षण आज हिंदू समाज की एकता धर्म की रक्षा एवं संस्कृति को पोषित करने का आधार बनेगा। जिसमें मातृशक्ति संस्कार युक्त समाज के निर्माण में सहायक होगी। आज हिंदू समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती धर्मांतरण एवं लव जिहाद है जिसे सामाजिक समरसता का अभियान चलाकर समाप्त किया जा सकता है। समाज में अनुसूचित समाज के बंधुओं के साथ सम्मानजनक बराबरी आत्मीयता पूर्ण व्यवहार हो समरसता का वातावरण निर्माण करने में कठिन परिश्रम करना होगा। भगवान वाल्मीकि, संत रविदास, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर क्रांतिकारी परिवर्तन करने होंगे। अनुसूचित समाज के बंधुओं की आर्थिक उन्नति के लिए कौशल, रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य ,शिक्षा उपलब्ध कराने होंगे । सामूहिक जागरण एवं सही इतिहास की जानकारी उपलब्ध कराना होगा। निर्णय प्रक्रिया में इनकी भागीदारी हो ।ऐसे बच्चों में संस्कार देकर समाज की मुख्यधारा से कटे समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य इसी मातृ शक्ति के बल पर होगा पूज्य संतों की जीवनी एवं जयंती संगठन की संस्कार शालाओं का हिस्सा बने ऐसे समाज के संगठन की समिति में हूं सभी लोग यह प्रयास करना होगा। इस अवसर पर प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख कमला मिश्रा, रीता जी सह प्रांत संयोजिका दिव्या, पूनम सहित प्रांत की दर्जनों संयोजिका उपस्थित रही।


