Latest

ब्लैक फंगस के छठे मरीज की सर्जरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ब्लैक फंगस के एक और मरीज की मंगलवार को एसआरएन में सर्जरी की गई। डॉ सचिन जैन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने छठी सर्जरी की। कोरोना को मात दे चुका यह मरीज फंगस की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। नाक में संक्रमण के कारण उसकी हालत काफी खराब बताई गई। डॉ जैन ने बताया कि फंगस के इलाज में देरी कतई नहीं करनी चाहिए। कोरोना को मात देने वालों को अपने शुगर लेवल की जांच नियमित रूप से करनी चाहिए। लापरवाही के कारण यह फंगस तेजी से फैलता है। दिमाग में पहुंचने पर यह घातक होता है। वहीं एसआरएन में इससे पहले पांच मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है। डॉ जैन के अनुसार, आगे और सर्जरी की योजना है।

Related Articles

Back to top button