Latestइलाहाबाद समाचार
बड़ी खबर: प्रयागराज में एक साथ 9 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला) । जिले में बुधवार को एक साथ 9 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया| प्रयागराज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से शहरवासी सकते में है।
इन नौ कोरोना संक्रमित मरीजों में दुर्गा देवी प्रतापगढ़ की है| नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में कुल 56 मरीज हो गए है।
बता दे कि मंगलवार को सैदाबाद के प्रधान के पुत्र समेत चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आज पाए गए कोरोना मरीजों के नाम इस प्रकार है- मो शहाबुद्दीन, मो यासीन, अजय, शम्भूनाथ, अशोक,आशीष, नितिन, कृष्ण कुमार शामिल हैं।




