999 रुपये में करें हवाई यात्रा गर्मी की छुट्टियों के दिनों के लिए विशेष ऑफर

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अगर कहीं हवाई जहाज से अन्य शहर जाना हो तो पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
13 से 15 मार्च तक हो सकेगी आनलाइन बुकिंग
एयर इंडिया ने आपको विशेष उपहार दे रहा है। एयर इंडिया (एलायंस एयर) ने गर्मी की छुट्टियों के दिनों के लिए हवाई सफर का विशेष आफर जारी किया है। इसमें 999 रुपये में विमान से यात्रा की जा सकती है। हालांकि यह किराया देश के छह रूटों पर साठ हजार सीटों के लिए ही है। शनिवार से इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
अगले कुछ महीनों में जो लोग प्रयागराज से दिल्ली, दिल्ली से जयपुर, हैदराबाद से बेलगाम, अहमदाबाद से कांडला, बेंगलुरू से कोच्ची और कोझिकोड से बेंगलुरू की यात्रा करना चाह रहे थे, उनके लिए यह बेहतर मौका है। इन रूटों पर चलने वाले विमानों की 60 हजार सीटें एलायंस एयर ने प्रति सीट 999 रुपये में बुक करने की घोषणा की है।
इन सीटों के लिए बुकिंग 13 से 15 मार्च तक आनलाइन की जा सकेगी। बुकिंग करने वाले एक अप्रैल से 30 सितंबर तक कभी यात्रा कर सकते हैं।



