Latest

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत – गणेश केसरवानी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी प्रेस वार्ता कहा कि केंद्र कि मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के कारण एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के गांव गरीब किसान झुग्गी झोपड़ी का इंसान का करते हम सम्मान के विचारों की जीत है
और उन्होंने आगे कहा कि अंत्योदय की भावना से भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्य कर रही है जिसके कारण प्रत्येक वर्गों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है जिसका परिणाम पंचायत चुनाव में दिखाई पड़ा आगे उन्होंने कहा किइस चुनाव से ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों ने भारतीय जनता पार्टी के विकास की मॉडल पर विश्वास किया जिसके कारण जिला पंचायत अध्यक्ष एवं 60% से ज्यादा ब्लॉक प्रमुख की सीटें भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज जिले में जीतने में सफल हुई
जो आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाते हुए पुनःप्रदेश के अंदर भाजपा सरकार बनाएगी। प्रेस वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया।प्रेस वार्ता के दौरान कुंज बिहारी मिश्रा ,रमेश पासी ,वरुण केसरवानी ,गिरीजेश मिश्रा, आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button