Latest

बरसात बाद पूरे शास्त्री पुल की होगी मरम्मत

अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शास्त्री पुल की जर्जर हालत और खतरनाक गड्ढों की तरफ आखिर जिम्मेदारों का ध्यान गया। बरसात के बाद पुल की मरम्मत की जाएगी। प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।

प्रयागराज को पूर्वांचल से जोड़ने वाला शास्त्री पुल उपेक्षा के कारण जर्जर हाल में पहुंच चुका है। एक हजार से अधिक वाहनों का लोड पुल पर हमेशा रहता है। बरसात में तो यहां से गुजरना चुनौती से पार पाने से कम नहीं है। झूंसी की तरफ जाने के दौरान कई जगह गड्ढे राहगीरों को चोट भी दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से पूरे पुल की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अधीक्षण अभियंता एके द्विवेदी ने बताया कि पुल की मरम्मत के साथ स्ट्रीट लाइट को भी ठीक कराया जाएगा। जगह-जगह निकली सरिया भी ठीक की जाएगी। बरसात के बाद तुरंत इस पर कार्य शुरू किया जाएगा, तब तक प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button