सोनू बनारसी व शिल्पी राज का नया गाना “बाप का बहू बनाऊँगा” मचा रहा है धूम

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर सोनू बनारसी व शिल्पी राज का नया मस्ती भरा गाना वेव म्यूजिक भोजपुरी चैनल के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में सोनू बनारसी व शिल्पी राज ने गाया है, जोकि मस्ती से भरपूर है और वह मस्ती गाने के वीडियो में भी देखने को मिल रही है। इस मस्ती सांग “बाप का बहू बनाऊँगा” को रिलीज होते ही अच्छे खासे व्यूज मिल रहे हैं। यह गाना काफी धूम मचा रहा है।
बेव म्यूजिक की प्रस्तुत “बाप का बहू बनाऊँगा” गाना में सोनू बनारसी एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। इस गाने को सोनू बनारसी व शिल्पी राज ने बड़ी सुरीली आवाज में गाया है जिसमे भोजपुरी लोक गीत की खुशबू रची बसी हुई है। इस लोकगीत के बोल को लिखा है हरेराम डेंजर ने। मधुर संगीत दिया है।संगीतकार रोशन सिंह ने। जबकि परिकल्पना अभय यादव की है। यह गाना संगीतप्रेमियों को मजा दे रहा है। दर्शक इस गाने का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
बाप का बहू बनाऊँगा ” जैसा कि गाने का टाइटल है। इस लोकगीत में लड़का , लड़की से कहता है कि मैं तुम्हारे पीछे इस लिए पड़ा हूँ । तुम को अपने बाप का बहू बनाऊँगा । लडक़ी से नोक झोंक व प्यार दिखाते हुए अपने बाप को बहू बनाने की बात कही है।
आजकल घरों में शादी बारात व प्रोग्राम में गाने खूब बज रहे हैं ऐसे में सोनू व शिल्पी का यह लोकगीत लगन के माहौल के लिए एक परफेक्ट सांग है। प्यार करते हैं, उनके दिल मे उसके लिए क्या फीलिंग्स हैं वो तमाम भावनाओं को इस गीत में पेश करते हैं। सोनू बनारसी की आवाज़ में तो जादू है ही तथा अपनी अदायगी से भी वो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।


