देशप्रदेश

लिफ्ट का दरवाजा खुला, वो अंदर गया और 11वीं मंजिल से नीचे आ गिरा

मुंबई। लिफ्ट से शाफ्ट में गिरने से एक सिक्यॉरिटी गार्ड की मौत हो गई। 11वीं मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा खुला, लेकिन केबिन नहीं पहुंचा। सुरक्षाकर्मी को ध्यान नहीं रहा और दरवाजा खुलते ही उसने पैर बढ़ा दिया और 11वीं मंजिल से नीचे गिर गया।

घटनाक्रम बांद्रा की 18 मंजिला बिल्डिंग का है। पुलिस को आशंका है कि किसी ने लिफ्ट के साथ छेड़छाड़ की है। मृतक का नाम राधेश्याम हरिजन (60) है। वह दस साल से हिल रोड़ स्थित एवरेस्ट सोसायटी में सिक्यॉरिडी गार्ड का काम कर रहा था। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले राधेश्याम के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं।

यह है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम सुबह करीब पौने नौ बजे 11वीं मंजिल पर एक रहवासी के फ्लैट से कार की चाबी लेने गया था। वह कार साफ करने का काम भी करता था। लौटते समय उसने लिफ्ट बुलाई। लिफ्ट का केबिन 17 वीं मंजिल पर था, फिर भी दरवाजा खुल गया। राधेश्याम को ध्यान नहीं रहा और उसने पैर आगे बढ़ा दिया। वह खाली शेफ्ट में गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई।

राधेश्याम के साथ काम करने वालों ने जोरदार आवाज सुनी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। राधेश्याम को भाभा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, एवरेस्ट बिल्डिंग 15 साल पुरानी है। जिस कंपनी से लिफ्ट का रख-रखाव करवाया जाता था, उसका करार एक महीने पहले ही खत्म हुआ था। पुलिस मैंटेनेंस फर्म के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। वहीं राधेश्याम के परिजन की मांग कर रहे हैं कि घटना के सही कारणोंं का पता लगाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button