गोंडा। गोण्डा जनपद के करनैल गंज अन्तर्गत बनखण्डी नाथ सिद्ध पीठ महादेव मन्दिर का दर्शन पूजन एवम् रूद्र महायज्ञ का 11 दिवसीय समापन करते हुए धर्म मंच से उपस्थिति अपार जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि अविलम्ब काश्मीर से धारा 370 को समाप्त करते हुए विस्थापित काश्मीरी पण्डितों का वहाँ पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि गंगा को अविरल एवम् निर्मल बनाने के लिए प्रयास भी होता नहीं दिख रहा है, गोरक्षा के लिए भी गम्भीरता से प्रयास किये जाने की आवश्यकता है |

स्वामी जी ने कहा कि विकाश के नाम पर प्राचीन मन्दिरों का ध्वस्तीकरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता |



