माफिया मुन्ना बजरंगी की तेरहवीं भी डान जैसी, शामिल हुए यह लोग

जौनपुर : बागपत जेल में 9 जुलाई को माफिया डान मुन्ना बजरंगी की आज शनिवार को तेरहवीं है। इसके लिए उसके गाव कसेरू पूरे दयाल में आयोजन किया गया है। यहा तेरहवीं में शामिल होने के लिए 15 हजार से अधिक लोगों को कार्ड वितरित किए गए हैं। इसके अलावा वाट्सएप के माध्यम से भी काफी लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। दोपहर से ही नामचीन लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। इसे देखते हुए पीएसी और सुरेरी थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है।
तेरहवीं की तैयारी में सुबह से ही परिवार और उनके करीबी व्यवस्था में जुटे हुए हैं। दरवाजे पर मुन्ना बजरंगी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने वालों का भी दौर चल रहा है। दोपहर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूरजपाल अम्मू भी पहुंचे।
चर्चा है कि जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, लखनऊ सहित कई जिलों के अलावा बिहार से भी नामचीन लोग आ रहे हैं। इसमें कई राजनैतिक दलों के भी लोग शामिल होंगे। अपराधिक छवि के भी लोगों के आने की संभावना के मद्द्ेनजर पुलिस और खुफिया तंत्र भी सक्त्रिय है। दोपहर तक पैतृक गाव में एक प्लाटून पीएसी और थाने की फोर्स तैनात की गई है। थानाध्यक्ष सुरेरी ने एसपी से जिले की ज्यादा से ज्यादा फोर्स उपलब्ध कराने की माग किया है। जिसपर करीब आठ थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी तैनात की जाने की तैयारी है।
दोपहर में मुन्ना बजरंगी की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सरकार से 90 दिन के अंदर सीबीआई जाच कराने की माग किया है। मीडिया से बातचीत में कहा कि बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या सरकार की सोची समझी साजिश थी, क्योंकि यदि हत्या के दस दिन पहले ही उनकी पत्नी ने आशका जताई थी तो उसके बाद सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। इस मामले की भी सीबीआई जाच होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो माना जाएगा सरकार ने हत्या कराई है। उन्होंने मुन्ना बजरंगी के परिवार की सुरक्षा व्यववस्था की भी माग करते हुए कहा कि करणी सेना सरकार को 90 दिन का समय देती है। यदि सीबीआई जाच नहीं हुई तो लखनऊ में धरना देंगे और चक्का जाम भी करेंगे।


