रानी रेवती देवी में होली मिलन समारोह का आयोजन

रानी रेवती देवी में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से मनाया गया यह समारोह
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने सूरदास जी की रचना “वृंदावन श्याम मची होरी”, “होली खेले रघुवीरा”, “आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली” सहित कई होली गीतों को प्रस्तुत करके सबको होली के रंग में सराबोर कर दिया l
तत्पश्चात आचार्य संतोष तिवारी प्रथम एवं संतोष तिवारी द्वितीय ने भगवान शिव एवं भगवान श्रीराम को समर्पित होली गीत गाकर के आनंद प्रदान किया , उसके बाद विद्यालय की आचार्या बहने पायल जायसवाल, रिचा गोस्वामी ,अर्चना राय, किरन सिंह ,रुचि चंद्रा एवं कविता पांडे ने “आज बिरज में होरी रे रसिया” गाकर समां बांध दिया , इसी क्रम में आचार्य विभु श्रीवास्तव ने “खेले मसाने में होरी” गाकर भगवान शिव को याद किया l
अंत में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने बेलवरिया गीत “ब्रज करें बिहार ब्रज करें विहार श्याम राधिका दोनों” प्रस्तुत करके कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की l ढोलक पर विद्यालय के कर्मचारी मनोज कुमार ने बहुत ही सुंदर साथ दिया l कार्यक्रम के पश्चात प्रधानाचार्य ने समस्त आचार्यों एवं आचार्या बहनों को अबीर एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि होली प्रेम ,मिलन और सौहार्द का त्यौहार है इसे बड़े प्रेम से परिवार तथा साथियों के साथ एवं जिनका कोई सहारा नहीं है सबसे ज्यादा उनके साथ होली मनाना चाहिए यही इस त्यौहार की सार्थकता होगी l कार्यक्रम के समापन पर समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को अबीर एवं गुलाल लगाकर अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रदान की l



